सिवान: महादेवा में मिनी ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर गांव समीप बाइपास पर सोमवार की शाम पटना मध निषेध की टीम ने शराब से भरे एक मिनी ट्रक को जब्त किया। इस दौरान चालक हरियाणा निवासी सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा से एक मिनी ट्रक में नल जल योजना के पाइप के अंदर शराब छुपा कर लाई जा रही थी.

जो मुजफ्फरपुर जानी थी,लेकिन पटना मध निषेध की टीम को गुप्त सूचना मिली की नल जल योजना के अंदर अंग्रेजी शराब छुपा कर लाई जा रही है । इसके बाद टीम ने थाना क्षेत्र के झुनापुर समीप बाइपास पर छापेमारी कर ट्रक को जब्त किया। सूचना प्रेषण तक शराब कितनी बरामद हुई थी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026