सिवान: स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सामुदायिक भवन महुवल में रविवार को लायंस क्लब सिवान तथा जैक मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब के प्रेसिडेंट रूपेश कुमार तथा सोनल चेयरपर्सन अरविंद पाठक ने किया। शिविर में चर्म रोग, मधुमेह रोग, स्त्री प्रसुति रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग तथा अन्य विभिन्न प्रकार के बीमारियों का सफलतापूर्वक जांच और इलाज करने के बाद दवा वितरित किया गया।

डा. एहतेशाम अहमद ने बताया कि इस प्रकार के शिविर का बहुत महत्व है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे शुगर के मरीज हैं जिन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता नहीं है और इस प्रकार के जागरुकता शिविर से वह अपने स्वास्थ्य जांच संबंधी ख्याल ठीक ढंग से रख पाते हैं और इससे उनके परिवार के सदस्य आर्थिक क्षति उठाने से बच जाते हैं।

शिविर में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. के एहतेशाम अहमद ,चर्म रोग विशेषज्ञ डा. मो. रबिउद्दीन, फिजीशियन डा. रवींद्र कुमार, डा. अब्दुल कय्यूम, डा. दरक्षा जवी, डा. शाइस्ता फैयाज इत्यादि ने करीब 300 मरीजों की स्वास्थ्य जांच दवा एवं उचित परामर्श दिए। शिविर को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य आसिफ अनवर मिंटू ,अल्ताफ हुसैन, डा. फैयाजउर रहमान, खुर्शीद आलम, अखिलेश दुबे, अनवर हुसैन, प्रिंस का सराहनीय योगदान रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026