सिवान: इग्नू में री-रजिस्ट्रेशन व नामांकन के लिए 10 तक कर सकेंगे आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के द्वारा जनवरी सत्र क लिए नामांकन व री-रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। छात्र निर्धारित तिथि तक आनलाइन के माध्यम से इग्नू के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नामांकन ले सकते हैं। इस संबंध में डीएवी पीजी कालेज में संचालित सेंटर के जिला समन्वयक डा. सीबी सिंह ने बताया कि जनवरी 2023 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की समय सीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 10 फरवरी 2023 कर दी गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू पंजीकरण 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट इग्नू डाट एसी डाट इन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इग्नू में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाती है।

पहले चरण की प्रक्रिया जनवरी में और दूसरे चरण की प्रक्रिया जुलाई में होती है। इग्नू के जनवरी सत्र के रजिस्ट्रेशन फार्म दिसंबर माह में जबकि जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म मई माह में भरे जाते हैं। बताया कि नामांकन के लिए पिछली परीक्षा का अंक पत्र सहित अन्य संबंधित प्रमाणपत्र, जन्मतिथि से संबंधित कागजात, फोटो, स्कैन सिग्नेचर अनिवार्य है। नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल नंबर व ईमेल एड्रेस अनिवार्य है। बताया कि केवल एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को ही बीएजी कोर्स में नामांकन शुल्क में छूट है। साइबर चार्ज को छोड़कर एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का नामांकन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026