सीवान: ई-केवाईसी नहीं कराने पर योजना का लाभ लेने से हो जाएंगे वंचित

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे 76 हजार किसान योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार ने ई-केवाइसी नहीं कराने वाले किसानों की सम्मान निधि की आगामी किस्त पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इन वंचित लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी कराने का मौका दिया गया है। ई-केवाईसी कराने को लेकर 23 से 28 जनवरी तक जिलान्तर्गत सभी पंचायतों में तिथिवार पंचायतवार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला कृषि विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 13वीं किस्त लेने के लिए सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

31 जनवरी तक हर हाल में बचे हुए किसानों को योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि 76 हजार लाभार्थी किसान को निर्धारित तिथि के पूर्व अपना ई-केवाईसी सत्यापन अचूक रुप से सीएससी या वसुधा केंद्र अथवा स्वयं के मोबाइल से कराने को निर्देशित किया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत अगली किस्त का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा नहीं किया जाएगा। और छूटे हुए किसान योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026