✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त भूपेंद्र नारायण यादव व जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, नली गली योजना, नल जल योजना, पंचायत सरकार भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना, जल जीवन हरियाली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीडीसी ने बताया कि सभी निबंधित मनरेगा मजदूरों को हर हाल में 26 जनवरी तक आधार सीडिंग करा लेनी है।
आधार सीडिंग नहीं कराने पर भुगतान में परेशानी आएगी। बताया कि अभी तक 94 फीसदी मनरेगा मजदूरों की आधार सीडिंग कर ली गई है। डीडीसी ने सभी पदाधिकारियों को 27 जनवरी तक हर हाल में मेट का चयन कर उसकी सूची मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अबतक मात्र सिसवन व रघुनाथपुर प्रखंड में मेट के चयन की सूची प्राप्त हुई है। शेष प्रखंडों को भी सूची बनाकर देने को कहा गया। बैठक मेें डीपीओ दिलीप कुमार, आवास प्रभारी राजीव कुमार, लेखा पदाधिकारी नृपेंद्र कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…