सिवान: अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाने वाला पकड़ाया

  • गलत तरीके से कुल 79711 रुपए का ई-टिकट बनाया है
  • तरवारा बाजार में तारकेश्वर तिवारी की है कैफे की दुकान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अवैध रूप से टिकट बेचने के आरोप में मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक जीबीनगर थाना क्षेत्र के तरवारा निवासी हरिहर तिवारी का पुत्र तारकेश्वर तिवारी उर्फ प्रीतम है। आरपीएफ के सूत्रों ने बताया कि युवक ने गलत तरीके से करीब 79711 रुपए का ई-टिकट बनाया है। गलत तरीके से ई-टिकट बनाने के आरोप में उसके खिलाफ रेल अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तरवारा बाजार स्थित एसके टूर एंड ट्रेवल्स नाम से संचालित दुकान पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान सीआईबी छपरा के उप निरीक्षक संजय राय व स्थानीय पोस्ट के उप निरीक्षक अभिषेक बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल कुमार प्रियरंजन, मुनिंदर राय व कांस्टेबल धनंजय यादव शामिल रहे। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान का संचालन तारकेश्वर तिवारी उर्फ प्रीतम करता है। उसके पास से 13 लाइव ई-टिकट लाइव, जिसकी कीमत करीब 20516 जबकि यात्रा किया जा चुका करीब 59195 रुपये का ई-टिकट अवैध रूप से बेचा जा चुका है। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर पोस्ट पर लाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026