जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

  • स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • मुफस्सिल, महादेवा व धनौती में तीन लोगों ने दम तोड़ा
  • गंभीर रूप से घायल नुजबूल की इलाज के दौरान हुई मौत
  • 01 घटना झुनापुर चौक व हकाम चौक के बीच हुई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना मंगलवार की शाम झुनापुर चौक व हकाम चौक के बीच हुई है। इस घटना में महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी स्व. सुरेश पाठक के 45 वर्षीय पुत्र सुभाष पाठक की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सुभाष पाठक बाइक पर सवार होकर हकाम हाईवे पर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अचानक नीलगाय कूद गयी। जिससे वे सड़क पर गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए।

दूसरी घटना मंगलवार की शाम की है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर से जुड़ी बतायी जा रही है। इस सड़क हादसे में रसूलपुर निवासी बार्जून यादव की पत्नी बचनी देवी की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि बचनी देवी जब अपने घर से निकल रही थी इस दौरान तेज गति से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे के बाद मौके से वाहन चालक अपनी अपना वाहन लेकर फरार हो गया। तीसरी घटना शुक्रवार की है जो धनौती थाना क्षेत्र के खगौरा गांव की है। इस घटना में इलाजरत स्थानीय निवासी नुजबूल हक ने बुधवार को दम तोड़ दिया है। बताया जाता है कि साइकिल सवार नुजबूल को गांव में ही बाइक से धक्का लगा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराके उनके परिजन को सौंप दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026