सिवान: लक्ष्मी नगर में दुकानदार व उसकी मां से मारपीट कर सामान लूटे

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर इलाके में देर शाम असमाजिक तत्वों ने एक दुकानदार व उसकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में दुकानदार की मां का हाथ टूट गया है। पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद असामाजिक तत्व दुकान से सामान व रुपए लेकर चले गए। इस घटना के दौरान पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। एसपी शैलेश सिन्हा को स्थानीय लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद उनके एक्शन पर तुरंत मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने अमन चैन बहाल कराने का आश्वासन दिया। घटना को लेकर दुकानदार की जख्मी मां विजय लक्ष्मी ने पांच नामजद सहित पांच-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। विजय लक्ष्मी ने पुलिस को बताया है कि उसके आवास में एक दुकान है।

जिसका संचालन उनका 28 वर्षीय बेटा आदर्श चंद्रा कर रहा था। अचानक रामनगर गांव के छोटू कुमार, पप्पू साह, पियुष पटेल, प्रिन्स उर्फ पियुष व गोलू कुमार सिंह के साथ पांच-सात और लड़के वहां पहुंचे। सभी के हाथों में क्रिकेट का बैट-बल्ला भी था। दुकान पर आने के बाद सभी उसके बेटे से बदतमीजी करते हुए दुकान में रखा सामान निकालने लगे। उसके बेटे आदर्श चंद्रा द्वारा विरोध किए जाने पर सभी लोग सामान तहस नहस करने के साथ ही लूटपाट करने लगे। हल्ला सुनकर वह मौके पर पहुंची तो उसकी पिटाई करते हुए सिर का बाल पकड़कर जमीन पर सभी घसीटने लगे। इस घटना में उसका एक हाथ टूट गया है। असमाजिक तत्वों ने उसके बेटे आदर्श चंद्रा व धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ भी जमकर मारपीट की है। असमाजिक तत्वों ने दुकान का सामान सहित गल्ला में रखा पांच हजार रुपए लेकर भाग गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024