परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में बारह धुर भूमि के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों कि पहचान शांति नगर निवासी मुकेश कुमार, आशीष, सुभाष व गुड्डू के रूप में हुई है।
जबकि दूसरे पक्ष से सोमेश, राहुल व निकेश घायल हैं। एक पक्ष से घायलों ने बताया कि बारह धुर भूमि घर के सामने में है। जिसे दूसरे पक्ष द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा था। विरोध करने पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से घायलों ने बताया कि भूमि हमलोगों की है। इसकी रजिस्ट्री पिता के नाम से है। बावजूद उनलोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस मामले में दोनों घायलों ने थाना में आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…