दीनदयालपुर गांव में सिगरेट नहीं देने पर दो महिला दुकानदार को पीटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव में गुरुवार को सिगरेट नहीं देने से नाराज नसेड़ी ने दो महिला दुकानदारों को मारपीट कर घायल कर दिया। दुकान में रखे पैसा व सोने की चेन भी छीन कर फरार हो गया। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान दीनदयाल पुर गांव निवासी हेमा कुमारी व सुधा देवी के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि घर के बाहर राशन का दुकान है। जहां हेमा दुकान संभाल रही थी इसी दौरान गांव का ही युवक नशे की हालत में दुकान पर आया और सिगरेट मांगने लगा।

जबकि दुकान में सिगरेट नहीं था। मना करते ही गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नल जल योजना की पाइप उठाकर सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद दुकान में रखे आठ सौ रुपया व गले में पहने सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। बिच बचाव करने पहुंची सुधा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026