परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहदीपुर अनुसूचित टोला के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुधवार को बाइक सवार को धक्का मार दिया था.जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक नौतन थाना क्षेत्र के संजय कुमार शर्मा का पुत्र राजकुमार शर्मा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि मेरे पिता अपने घर से मोटरसाइकिल से अपने दुकान के काम से सीवान जा रहे थे.
तभी मोहद्दीपुर गांव के अनुसूचित टोला के पास फर्नीचर हाउस के समीप एक ट्रैक्टर सोनालिका जो ब्लू रंग का बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पीछे से मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. जिससे उन्हें काफी गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के दौरान इस तरह की हादसा हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…