लकड़ी नबीगंज: विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से साइकिल मिस्त्री की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के लकड़ी पंचायत अन्तर्गत वार्ड 3 में शुक्रवार को विद्युत प्रवाहित तार के सम्पर्क मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बड़ी लकड़ी गांव में शुक्रवार को 42 वर्षीय परशुराम पड़ित अपने खेत से धान की रोपनी कर लौट रहे थे. अचानक पोल के बगल मे टंगा तार में बिजली प्रवाहित के सम्पर्क में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लकड़ी नबीगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना लकड़ी नबीगंज सीओ व ओपी थाना प्रभारी सूरज कुमार को दी गई.

दलबल के साथ एसआई राकेश कुमार व अंचलाधिकारी अजय कुमार ठाकुर घटना स्थल पर पहुंच उसका जायजा लिया. सीओ ने बताया जिला से  सरकारी मुआवजा की बात हुई है।जो होगा मृतक के परिवार को दिलवाया जाएगा. परशुराम पड़ित घर पर ही साईकिल का दुकान चलाते थे. उसी के सहारे परिवार का पालन पोषण करते थे. मृतक की पत्नी कौशल्या देवी, पुत्री संध्या कुमारी, पुत्री रजांति कुमारी, पुत्र सत्येंद्र कुमार, पुत्र अंकित कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया नंदकिशोर राय,भादा के मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह,संजय कुमार मिश्र,मुकेश कुमार मिश्र,अरुण कुमार पड़ित, मृतक के दरवाजे पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दे रहे थे. पुलिस दलबल के साथ पहुंचे एएसआई राकेश कुमार ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026