परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज के समीप हुई लूट मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात अपराधियो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताते चले कि मंगलवार की दोपहर सीएमएस एजेंट द्वारा स्टाइल बाजार और विशाल मेगा मार्ट से पांच लाख 17 हजार की वसूली कर वह एक्सिस बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था. अभी वह डीएवी कॉलेज के समीप पहुंचा था. तब तक अपराधियों ने उसकी रुपए लूट ली थी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं पीड़ित आनंद नगर निवासी सतीश कुमार का पुत्र मोहित कुमार ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआईटी टीम अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए रात भर छापेमारी की लेकिन अपराधी हाथ ना लगे. इधर लोगो मे चर्चा बनी हुई है कि जिस स्थान पर एजेंट से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है वहां जरूर ही कोई लाइनर होगा जो अपराधियों को इसकी सूचना दिया होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…