सिवान: अपहरण मामले में असांव पुलिस ने नहीं की प्राथमिकी दर्ज, लगाई न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना के बभनौली गांव निवासी अनीश कुमार दुबे ने डीआईजी व एसपी को लिखित आवेदन दिया है.  आवेदन में उन्होंने कहा है कि मैं और मेरे बड़े भाई रजनीश कुमार दुबे अपने अन्य दो लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर पचबनिया गांव निवासी शिवजी दुबे के यहां उनके पुत्र के जनेउ कार्यक्रम में सोमवार की शाम शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी बीच पचबेनिया गांव निवासी पुष्पेंद्र पांडे उर्फ पुआ पांडे, विवेक पांडे उर्फ बिहारी पांडे, बभनौली गांव निवासी अखिलेश दुबे, पवन दुबे, सर्वेश दुबे पहले से घात लगाए बैठे हुए थे. उक्त सभी लोगों ने मुझे और मेरे भाई को हथियार के बल पर अपहरण कर लिए और पिस्टल से फायरिंग करते हुए एक कमरे में बंद कर मारने-पीटने लगे.

साथ ही नगद पांच हजार रुपया एवं एक सोने का चैन छीन लिए और बोले कि हल्ला हंगामा करोगे तो जान से मार देंगे. मैं किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागकर अपने परिजनों से बताया. इसके बाद थाना पर आकर अपने भाई की अपहरण का लिखित आवेदन असांव थाना में दिया, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी असांव थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. एक सोची समझी साजिश के तहत मेरे भाई को एक देसी कट्टा एवं गोली के साथ सोमवार की शाम असांव पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि इस मामले में मुझे कोई आवेदन प्राप्त नहीं है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026