परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड के टड़वा स्थित शिवमंदिर के समीप एक मैरेज हाल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक ओमप्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला पार्षद सदस्य रामदुलार वर्मा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का विरासत बचाओ नमन यात्रा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि शीघ्र ही इस नमन यात्रा में उपेंद्र कुशवाहा अपने बिहार भ्रमण के दौरान बिंदुसार में जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष बलिदानी चंद्रशेखर की समाधि पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रभारी राहुल सिंह भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।। बैठक में पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, हेमंत सिंह कुशवाहा, नंदलााल कुशवाहा, जितेंद्र राम, संजय कुशवाहा, पूनम देवी आदि उपस्थित थी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…