सिवान: सुबह में जहरीली हवा में सांस लेकर टहल रहे शहरवासी

  • कचरा जलाने से बीमारी फैलने की आशंका
  • 10 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है शहर में

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में स्वच्छता व पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन यहां नगर परिषद के अधिकारियों की अनदेखी से शहर में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। नगरपालिका का कार्य शहर की सफाई व्यवस्था देखना है। शहर के बाईपास रोड के किनारे कचरा गिराये जाने और उसमें आग लगा देने से जलरीली हवा चारों तरफ फैल रही है। सुबह टहलने वाले लोग जहरीली हवा में सांस लेने को विवश हैं। शहर के लोग जिस बाइपास रोड पर टहल कर अपना शारीरिक कसरत किया करते हैं वहां नगर परिषद द्वारा कचरा गिराया जा रहा है। कचरा गिराये जाने से शहर की बाइपास सड़क पूरी तरह से कूड़ेदान बन गया है। करीब एक किलोमीटर तक की दूरी में बाइपास रोड के दोनों तरफ कूड़ा-कचरा का टाल लगा हुआ है। पास ही सीबीएसई प्राइवेट स्कूल है जहां बच्चों का स्कूल आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के डॉनबोस्को स्कूल के निदेशक राजू ने बताया कि नगर परिषद द्वारा हाईवे पर कचरा डम्प किया जाता है। हवा चलने पर कचरा सड़क पर पसर जाता है। सबसे खास बात तो यह है कि कूड़ा कचरा के अंबार में आग तक लगा दिया जाता है। इससे पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो जाता है। बाइपास रोड में धुआं से बचने के लिए लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरने को विवश हो रहे हैं। बाइपास रोड के आसपास लोगों के घर, प्राइवेट स्कूल व व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। बाइपास रोड में इसी तरह से कचरा जमा करने और उसमें आग लगाने की परंपरा चलती रही तो बीमारी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल 38 वार्ड हैं। सभी वार्डोँ का कचरा नगर परिषद में जमा किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 10 टन शहर से कचरा निकलता है। कचरा को शहर के बाइपास रोड और नया हाइवे रोड के किनारे जमा किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026