सिवान: संठी में हुई चोरी की घटना मामले में दो गिरफ्तार

  • गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी रघुनाथपुर पुलिस
  • कबाड़ी की दुकान से गृहस्वामी की साइकिल हुई बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर पुलिस ने संठी गांव में ऋषिमुनी सिंह के घर में हुई लाखों की चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में संठी गांव के ही दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक का नाम पियुष कुमार सिंह और दूसरे का नाम गोलू कुमार सिंह हैं। इन दोनों की उम्र करीब 19 साल बतायी जा रही है। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद से ऋषिमुनी सिंह का पूरा परिवार घर में ताला बंद करके पटना गया हुआ था। इसी बीच उनके घर को बंद पड़ा देखकर चारों ने ताला तोड़कर गहने, कपड़े और नगदी समेत लाखों के सामान की चोरी कर ली थी। प्रभारी थानाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों युवकों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों के निशानदेही पर कबाड़ी की एक दुकान से सिर्फ साइकिल बरामद किया गया है। बाजार के ही एक सोने की दुकान पर आभूषण बेचने की बात इनके द्वारा कही जा रही थी। लेकिन, आभूषण की दुकान पर जाने के बाद वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी हमें बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, दोनों से दोबारा से पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि चोरी गए समान की बरामदगी कर ली जाए। इधर, पुलिस ने संठी गांव में हुई लाखों की चोरी मामले में गृहस्वामी ऋषिमुनी सिंह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आवेदन में गृहस्वामी ने लाखों की संपति चोरी होने की बात कही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024