सिवान: कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात रईस खान भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट

डीएम ने मंडल कारा का निरीक्षण के दौरान दिया था निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में बंद कुख्यात रईस खान को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार की सुबह भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए आदेश के बाद मंडल कारा ने यह कार्रवाई की है। मामले में अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कुख्यात रईस खान को भागलपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। कुख्यात रईस खान के भागलपुर शिफ्ट होने पर उसके समर्थकों में रोष है। वहीं कुख्यात रईस खान के भागलपुर शिफ्ट होने के बाद मंडल कारा में बंद बंदियों ने भी राहत की सांस ली है।

बता दें कि रईस खान को भागलपुर भेजने की सूचना को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था ताकि भागलपुर ले जाने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसके पूर्व बुधवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने मंडल कारा के निरीक्षण के दौरान कुख्यात रईस खान को भागलपुर जेल भेजने का निर्देश दिया था। बता दें कि सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप सात सितंबर 2022 की अल सुबह गश्त दल पर फायरिंग कर पटना के मसौढ़ी निवासी सह जवान बाल्मीकि यादव की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपित कुख्यात रईस खान ने 19 मई को कोर्ट में सरेंडर किया था। उसे कोर्ट ने मंडल कारा भेजा दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025