परवेज अख्तर/सिवान: अरब देशों से रुपये मंगवाकर पाकिस्तान सहित अन्य दूसरे देशों में हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये भेजने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को 11 जून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रहमस्थान स्थित हरेंद्र सिंह के घर से गिरफ्तार किया था। मामले में शुक्रवार को तीनों बदमाशों से पटना से आई तीन सदस्य एटीएस की टीम ने साइबर थाना में पूछताछ की।
जहां एटीएस टीम के पदाधिकारी एवं उप थानाध्यक्ष उमेश कुमार बारी-बारी से तीनों से पूछताछ कर रहे थे। हालांकि उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।मामले में एसपी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि हवाला कारोबार में शामिल तीनों बदमाशों को तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया कि पटना एटीएस की टीम भी पहुंची है और उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…