सिवान: पंचायतों में जन संवाद के तहत ग्रामीणों को दी गई संचालित योजनाओं की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर शनिवार को पदाधिकारियों द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर के टारी एवं नरहन पंचायत के हरपुर पंचायत भवन में एसडीओ सुनील कुमार में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा इसका लाभ लेने का आह्वान किया। एसडीओ ने कहा कि बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं काफी प्रभावशाली हुई हैं। कार्यक्रम कोसीओ निखिल कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, वीपीआरओ पूनम कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी संजीव कुमार, एमओ नेशार अहमद आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडेय ने किया।

इस दौरान किसान नेता रत्नेश सिंह ने जन संवाद के दौरान जनता की समस्याओं को सुन उसके समाधान कराने की सलाह दी। सिसवन प्रखंड के गंगपुर पंचायत के माधोपुर गांव में बीडीओ सूरज कुमार सिंह द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों ने योजनाओं पर प्रकाश डाला। मौके पर किसानों ने पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं जिसका बीडीओ ने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। बीडीओ ने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य है सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराना है।

कार्यक्रम को सीओ सतीश कुमार, कृषि समन्वयक रामजी सिंह, पंचायत सचिव राम अयोध्या प्रसाद आदि ने संबोधित किया। मौके पर बीईओ चंद्रभान सिंह, मुखिया सुगांती देवी, धर्मनाथ साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। बड़हरिया के कोइरीगांवा पंचायत के यमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर में बीडीओ प्रणव कुमार गिरि की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंच संचालन बीपीआरओ सूरज कुमार ने किया। इस मौके पर मुखिया राजकली देवी, अश्विनी कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026