सिवान: विश्व एड्स दिवस पर एड्स की पहचान व बचाव की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जेडए इस्लामिया पीजी कालेज एवं तरवारा स्थित मजहरुल हक कालेज के रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर एड्स से बचाव तथा पहचान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डा. अबुल हयात ने किया। उन्होंने एचआइवी कैसे फैलता है, एचआइवी और एड्स का क्या महत्व है, इसके बचाव के क्या तरीके हैं इस पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में शामिल राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर विनोद कुमार, मो. सादिक फैजान, अब्दुर रहमान, विक्की कुमार कुशवाहा, आफताब अंसारी, मो. जैद, रजी अहमद, विमल कुमार, इफत परवीन, शीबा परवीन, नेहा परवीन, नाजनीन परवीन, अरुबा लबीब, मो. उमर आदि उपस्थित थे।

वहीं तरवारा स्थित मजरुल हक कालेज में रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम व कल्याण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह तथा संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह रेड रिबन का नोडल आफिसर प्रोफेसर अवधेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र- छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है।

बीमारी से बचना है, बीमार से नहीं। इससे पीड़ित के साथ वहीं व्यवहार करना है, जो एक आम आदमी के साथ होता है। इस बीमारी से बचने का जो उपाय बताया गया है उसका पालन सभी युवा और युवतियों को करना चाहिए और दुसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए तभी हम एड्स जैसे महामारी को हरा सकते हैं इस मौके पर कुमार श्याम, धनंजय कुमार सिंह, राम इकबाल महतो, गौरीशंकर गुप्ता, ब्रजेश कुमार राम, नाजिया प्रवीन, पूजा कुमारी, रूबी खातून, गुड़िया कुमारी,अमृता कुमारी, मनीषा कुमारी, पूजा कुमारी और निभा कुमारी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024