परवेज अख्तर/सिवान: बिहार सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी ने गुरुवार को प्रखंड के पकवलिया में छह दिसंबर को भोजपुरी सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया एवं आवश्यक परामर्श दिए। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को पकवलिया गांव में डा. चंद्रभानु सतपति का आगमन होने जा रहा है, जहां उनके द्वारा गुरु भवन का उद्घाटन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर कई वरीय अधिकारी एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इस दौरान प्रधान सचिव के साथ जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, अधिवक्ता अभय कुमार राजन, प्रभात कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे। विदित हो कि यह कार्यक्रम छह दिसंबर को पकवालिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रोफेसर विक्रमा शुक्ला के यहां आयोजित होना है। इस कार्यक्रम की तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो इंटरनेट मीडिया पर सांसद मनोज कुमार तिवारी के भी शामिल होने की चर्चा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…