परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड फल मंडी में बुधवार की रात कुछ युवकों ने मकान का निर्माण करा रहे एक युवक को स्मैक नहीं पीने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पिस्टल निकाल कर जान से मारने और आग लगा देने की धमकी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान फल मंडी निवासी राम कुमार के रूप में हुई।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि राम कुमार स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास अपना मकान का निर्माण करा रहा है । छत की ढलाई होने वाली है। बुधवार की रात सेंट्रिंग का काम समाप्त हो गया था। इसी दौरान तीन से चार की संख्या में पहुंचे बाइक सवार युवक मकान में प्रवेश कर स्मैक पीने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद मकान मालिक ने इसका विरोध किया तो सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…