परवेज अख्तर/सिवान: ठंड की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। इस वजह से ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही है। इस वजह से यात्रा शुरू करने वाले और समाप्त करने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। सिवान जंक्शन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इस दौरान वैशाली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनों दो घंटे से चार घंटे लेट चल रही है। नतीजा लंबी दूरी की कई ट्रेनें गुरुवार को घंटों लेट रहीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को जंक्शन पर घंटों ठिठुरना पड़ा।
गुरुवार को 15652 जम्मू तवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस एक घंटे 43 मिनट, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस दो घंटे 38 मिनट, 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 31 मिनट, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे 12 मिनट, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 37 मिनट, 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 30 मीनट लेट से सिवान जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें विलंब से चलीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…