सिवान: माघी गांव में हुई फायरिंग में जख्मी पिता की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के थाना क्षेत्र के माघी गांव में हुई गोलीबारी में घायल पिता ने इलाज के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया। मृतक गांव के रामसकल के पुत्र सत्येंद्र सिंह बताए गए हैं। वे मंगलवार की देर संध्या अपराधियों की गोलीबारी में घायल हो गए थे। घायल अवस्था मे उन्हें सीवान ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर एक बजे के आसपास सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई।

दरवाजे पर बैठे थे तो लगी गोली

ज्ञात हो कि मृतक घटना के दिन पुत्र चंदन सिंह के साथ वे अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आ धमके। वहां इनलोगों को देखकर निशाना बनाते हुए गोली चलाने लगे। गोलीबारी में मृतक को तीन गोली लगी थी। मौत की खबर मिलते ही माघी गांव में मातम पसर गया। गांव का हर शख्स इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध था। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में इस तरह की ऐसी पहली घटना है। मृतक गांव में ही रहकर खेतीबारी का काम संभालते थे। वे गांव के अच्छे किसानों में शुमार थे। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनको एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो गई है।

परिजनों के रोदन क्रंदन माहौल गमगीन

मृतक के परिजनों को रोदन क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। पिता रामसकल सिंह इस घटना से निःशब्द थे। माता सुमित्रा देवी अपने लाडले की मौत से बेसुध पड़ी थीं। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करनने वाले जीवन साथी का साथ छोड़कर चले जाने से पत्नी शोभा देवी का रो- रोकर बुरा हाल था। पति को खोने के गम में आंसूओं का सैलाब चल पड़ा था।

बेटी के हाथ पीले करने की हसरत रह गई अधूरी

मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री हैं। बड़ी पुत्री रंभा की शादी हो गई है। जबकि मृतक की छोटी पुत्री राधा की शादी तय कर दिए थे। शादी का दिन पक्का करना बाकी था। मृतक मन ही मन बेटी की शादी की तैयारी में लगे थे। लेकिन, विधाता को कुछ और ही मंजूर था। सत्येंद्र सिंह की बेटी के हाथ पीले करने की हसरत अधूरी रह गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांव के लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। देर रात तक पटना से शव लाए जाने की उम्मीद है।

एसपी का कहना है

इस कांड में नामजद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी गई है। घटना में कितने लोग शामिल थे। इसको लेकर लगातार पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस घटना के कारणों का पता लगाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

शैलेश कुमार सिंहा, एसपी 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024