सिवान: शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक के दौरान गत बैठक में दिए गए आदेश के अनुपालन के संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों से बिंदुवार समीक्षा की गई। तदोपरांत कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयों में क्षमता के अनुसार शत-प्रतिशत नामांकन कराने, प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लक्ष्य के विरूद्ध सत्यापन करने, विद्यालयों का प्रभावी निरीक्षण करने के साथ-साथ सभी प्रखंडों में अवस्थित विद्यालयों के रंगरोगन किए जाने हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत यूडीआइडी कार्ड बनवाने हेतु सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करने की बात कही गई। विद्यालयों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026