31 दिसंबर तक पूर्ण करना है नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित नवनियुक्त शिक्षकों के सर्टिफिकेट सत्यापन को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के साथ-साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी प्रमाण पत्राें के सत्यापन की जिम्मेदारी डीपीओ स्थापना को दी गई है। वहीं राज्य के भीतर के विश्वविद्यालय से जारी प्रमाण पत्रों का सत्यापन निदेशालय स्तर से किया जाएगा। जबकि राज्य के बाहर के बोर्ड व विश्वविद्यालय से जारी किए गए सर्टिफिकेट का सत्यापन बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन एजेंसी से होगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। बता दें कि नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाना है।

आनलाइन होगा शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन :

जारी पत्र में बताया गया है कि जिला स्तर पर प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए डीपीओ स्थापना को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन आनलाइन किया जाएगा। वहीं डीपीओ स्थापना को वेरिफकेशन के लिए यूजर आईडी व पासवर्ड भी उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि प्रमाण पत्रों का सत्यापन त्रुटिरहित सुगमतापूर्वक किया जा सके।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024