सिवान: धान अधिप्राप्ति को ले जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश

धान बिक्री को लेकर अबतक 8658 किसानों ने कराया है पंजीकरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समारहणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को ले जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान सर्वप्रथम धान खरीदारी की समीक्षा में पाया गया कि 98 पैक्स का चयन किया गया है, इसमें से अधिकतर के द्वारा खरीदारी नहीं की गई है। इसमें खराब स्थिति को लेकर डीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों व प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण को निर्देशित किया गया। निर्देश दिया गया कि जो भी पैक्स अबतक की खरीदारी शुरू नहीं कर पाए हैं, उन्हें नोटिस निर्गत करते हुए धान की खरीदारी करने व साप्ताहिक समीक्षा करें।

दो दिनों के अंदर शेष पैक्सों का भुगतान करने के निर्देश :

बैठक के दौरान धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला में किसानों के पंजीकरण को लेकर अद्यतन जानकारी ली गई।डीसीओ ने बताया कि धान बिक्री को लेकर अबतक 8,658 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इसमें मैरवा, लकडी नवीगंज एवं पचरुखी में पंजीकरण बहुत कम हुआ है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पिछले वर्ष के पंजीकरण के आधार पर प्रखंडवार तुलनात्मक विवरणी तैयार करने को निर्देश दिए। क्रय की गई धान के विरुद्ध भुगतान की समीक्षा में पाया गया कि 125 पैक्स के द्वारा धान की खरीदारी की गई है, परंतु 91 पैक्स का ही भुगतान किया गया है। इस संबंध में निर्देश दिया गया कि दो दिनों के अंदर शेष का भुगतान करना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी व को-आपरेटिव बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026