सिवान: जीविका दीदीयों में से योग्य लाभार्थियों को पशु शेड बनाने के लिए करें चिह्नित : डीडीसी

परवेज अख्तर/सिवान: जिला ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जीविका के मासिक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा के क्रम में पदाधिकारियों को जीविका के कार्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सतत जीवकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदीयों में से योग्य लाभार्थियों को पशु शेड बनाने के लिए चिह्नित कर अद्यतन रिपोर्ट जमा करने को निर्देशित किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले में चिह्नित 92 पंचायतों में कूड़ा उठाव करने व राशि जमा करने के लिए साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। वित्तीय समावेशन के अंतर्गत योग्य बचत एवं लिंकेज खातों को संबंधित बैंकों में दस्तावेज जमा करते हुए हर हाल में 30 नवंबर यानी गुरुवार तक खाता खुलवाना सुनिश्चित करने को कहा गया।

ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण युवक-युवतियाें काे रोजगार मुहैया कराने की चलाएं मुहिम :

बैठक के दौरान जिले के सभी 19 प्रखंडों में भीओ भवन के निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।साथ ही स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के तहत बने भवन की वर्तमान स्थिति का सर्वे करने का निर्देश दिया गया। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के संबंध में निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण युवक-युवतियाें काे रोजगार मुहैया कराने की मुहिम चलाई जाए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (पीएमएफएमई) योजना के अंतर्गत समूह लाइवलीहुड के लिए आवेदन प्राप्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जीविका के प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक कृष्णा कुमार, संबंधित परियोजना प्रबंधकों सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026