सिवान: इंटर परीक्षा के परीक्षार्थी भी भर सकेंगेे डीएलएड में नामांकन के लिए फार्म

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तहत इंटर परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी भी डीएलएड सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसमें पालिटेक्निक डिप्लोमा वाले छात्रों को डीएलएड में नामांकन के लिए आवेदन का मौका नहीं दिया गया है। बिहार बोर्ड ने यह साफ निर्देश दिया है कि इंटर परीक्षा में इसबार शामिल होने वाले छात्र फार्म भर सकेंगे, लेकिन नामांकन के समय 50 फीसदी अंक अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। मिली जानकारी के अनुसार डीएलएड सत्र 2023-25 का फार्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। लेकिन इस प्रवेश परीक्षा में पालिटेक्निक डिप्लोमा के छात्रों को वंचित रखा गया है। डीएलएड में नामांकन को लेकर 25 जनवरी यानी बुधवार से आठ फरवरी तक आनलाइन आवेदन भरा जाएगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का नामांकन जिले के सरकारी व प्राइवेट टीचर्स ट्रेनिंग स्कूलों में लिया जाएगा।

ये अभ्यर्थी नहीं होंगे डीएलएड में नामांकन के लिए योग्य :

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि वैसे अभ्यर्थी जो शास्त्री, पालिटेक्निक, आईटीआई या अन्य प्रकार की योग्यता रखते हैं वे डीएलएड कोर्स में नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे। यदि किसी अभ्यथी ने 12वीं में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत योग्यता हासिल की है या जिन्होंने मध्यमा के बाद इंटर या फोकनिया के बाद इंटर की योग्यता हासिल की है, तो वे डीएलएड में नामांकन ले पाएंगे। आवेदन में सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को 960 रुपये शुल्क देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 760 रुपया शुल्क देय होगा। प्रवेश परीक्षा आनलाइन ली जाएगी। इसमें कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026