गुठनी: शरीर में शराब छुपाकर ला रहा तस्कर सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, मौत

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-दरौली मुख्य सड़क पर कर्मा बाबा के पास बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक शराब तस्कर घायल हो गया। जिस इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक आंदर थाना क्षेत्र के डेहुड़ा गांव निवासी अखिलेश यादव बताया जाता है। बता दें कि अखिलेश अपने शरीर में शराब को टेप से चिपका कर बाइक पर सवार लेकर कहीं जा रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं उसकी बाइक की चपेट में आकर एक अन्य किशोर भी घायल हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब तस्कर यूपी से अपने कमर में टेप से चिपका कर दरौली की तरफ जा रहा था। तभी गुठनी चौराहे से 100 मीटर पूरब गुठनी – दरौली मुख्य सड़क पर कर्मा बाबा के पास एक किशोर को धक्का मारते हुए बाइक से गिर गया। इससे उसके सिर समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने आनन फानन में उसे गुठनी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026