सिवान: तीन दिनों से रुक-रुक हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, वर्षा से किसान खुश

जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ से परेशानी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 21 अगस्त की रात से रुक-रुक को रही वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। खेतों में लगी धान की फसल में पानी जमा होने से उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली, हालांकि जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा से दैनिक कार्य करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दैनिक मजदूरी एवं कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ा। शहर के सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, मखदुम सराय, शांति वट वृक्ष, फतेहपुर, बड़हरिया बस स्टैंड, महादेवा, श्रीनगर समेत कई मोहल्लों में जल जमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वर्षा होने से कई विद्यालयों में जल जमाव व कीचड़ होने से शिक्षक व बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति अन्य दिनों के अपेक्षा कम देखने को मिली। वहीं आंदर के असांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण बाजार व बैंक आने-वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सिसवन बाजार में जल जमाव तथा कीचड़ होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रघुनाथपुर, मैरवा, गुठनी, बसंतपुर, हुसैनगंज, हसनपुरा आदि प्रखंडों में वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026