सिवान: हवाला कारोबार में बरामद डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जांच शुरू

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
अरब देशों से रुपये मंगवाकर पाकिस्तान सहित अन्य दूसरे देशों में हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये भेजने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को 11 जून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रहमस्थान स्थित हरेंद्र सिंह के घर से गिरफ्तार किया था।

पकड़े गए तीनों लोगों के पास से बरामद 19 डेबिट कार्ड एवं एक क्रेडिट कार्ड की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जिन-जिन बैंकों का कार्ड है उक्त बैंक में जाकर पूरी जानकारी ली जा रही है। उक्त कार्ड के खाता धारकों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सह साइबर थाना के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बरामद डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड की जांच संबंधित बैंकों में की जा रही है। जल्द ही इस कांड में शामिल अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि साइबर थाना के उप थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कुछ दिन पूर्व तीनों बदमाशों को तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया था। तीनों बदमाशों से पटना से आई तीन सदस्य एटीएस की टीम ने साइबर थाना में पूछताछ की थी।

बता दें कि पुलिस ने हवाला गिरोह के सदस्यों में शामिल गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के मीर अलीपुर निवासी शेख कलीम अहमद, नगर थाना गोपालगंज क्षेत्र के साधु चक वार्ड नंबर तीन निवासी राजेश कुमार एवं भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026