सिवान: जन सुराज ने की प्रखंड पदाधिकारियों की सूची जारी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के हरदिया मोड़ स्थित जनसुराज के जिला कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इसमें सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन महासचिव, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी सहित सभी प्रकोष्ठों से मिलाकर 30 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित चयनित जनसुराज के प्रखंड पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब अहमद ने कहा कि संगठन को पंचायत एवं गांव स्तर पर ले जाने का संपूर्ण दायित्व प्रखंड अध्यक्षों, सभापति, संगठन सचिवों तथा समस्त प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का है। उन्होंने कहा कि पूरे सूबे में सभी राजनीतिक दलों की स्थिति विकास विरोधी बन गई है, इस परिस्थिति में जनसुराज के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ रहा है, बस जरूरत है पूरी ईमानदारी के साथ जनसुराज के विकास के रोड मैप को जन-जन तक पहुंचाने की।

जिला संगठन महासचिव राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि जिले में अभी तक 40 हजार जनसुराज के संस्थापक सदस्य बन चुके हैं तथा और सदस्य बनने का कार्य अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि खास कर जनसुराज युवाओं के राजनीतिक भविष्य के लिए सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ लेकर युवा वर्ग राजनीति में अपना भविष्य बना सकता है। इस मौके पर जिला सभापति विद्या विनोद, संयोजक आशीष कुमार, नितेश कुमार, प्रमुख जिला पार्टी प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह, डा. शहनवाज आलम, कार्यालय प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष माधुरी सिंह कुशवाहा, अनुमंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, बबन तिवारी, जिला युवा अध्यक्ष संजय यादव, नंदजी राम, आलम, राम दुलार वर्मा, अभिषेक कुमार सिंह, अनिल तिवारी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024