परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी उपेंद्र कुमार साह ने जिलाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर कर्मियों पर अतिथि शिक्षकों की वरीयता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के विज्ञापन सं. 371 दिनांक 03.07.2023 के आलोक में गणित विषय ईबीसी कोटि में आवेदन दिया था।
चयनित मेधा सूची में उक्त कोटि में उनका क्रमांक चार था। काउंसिलिंग के लिए बुलाए गए तिथि पर वे ससमय उपस्थित थे। वहीं काउंसिलिंग के लिए फाइनल मेधा सूची कोटि ईबीसी में क्रम सं. 02 सूरज प्रकाश था, लेकिन वह काउंसिलिंग में अनुपस्थित था। उसके अनुपस्थित होने पर वरीयता सूची के आधार पर मेरा काउंसिलिंग होना था, लेकिन दूसरे जिला सारण में रिक्त पद के पांच गुणा अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग कराया गया। इस कार्य में संबंधित कर्मियों द्वारा हेराफेरी की गई है। इसकी अपने स्तर से जांच कराने तथा चयन की गुहार लगाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…