सिवान: जनसुराज पदयात्रा पहुंची सिवान, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: गोपालगंज के थावे प्रखंड के बरगछिया गांव से जनसुराज की पद यात्रा रविवार को बड़हरिया के कैलगढ़ स्थित उच्च विद्यालय के पास रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। इस दौरान लोगों ने प्रशांत किशोर का जगह-जगह स्वागत किया। ज्ञात हो कि प्रशांत किशोर के पद यात्रा का यह 127वां दिन था। वे पदयात्रा के माध्यम से करीब 1500 किलोमीटर से अधिक पैदल की यात्रा कर चुके हैं।

इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिमी चंपारण में पदयात्रा हुई, शिवहर में उन्होंने 180 किमी से अधिक की पदयात्रा की और पूर्वी चंपारण में करीब 560 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए गोपालगंज में अबतक 225 किलोमीटर से अधिक पैदल चल चुके हैं। प्रशांत किशोर जिले में करीब 25 से 30 दिन रुकेंगे और इस दौरान वे जिले के अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जाकर लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। पद यात्रा के दौरान उनके साथ काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026