सिवान: ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव में शनिवार की रात घर में चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर निवासी अनीश कुमार सिंह बताया जाता है। घटना के संबंध में भवराजपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की रात चोरी की नीयत से आठ की संख्या चोर उनके घर में प्रवेश कर दो हजार रुपये, बक्सा, साइकिल, कपड़ा आदि लेकर भाग रहे थे। तभी नींद खुली और शोर मचाना शुरू किया।

इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा ग्रामीणों की मदद से एक चोर को पकड़ लिया गया और पिटाई करने के बाद थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य चोर भागने में सफल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गिरफ्तार चोर के पास एक चाकू बरामद की गई है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026