परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में गुणात्मक सुधार व उनके अटेंडेंट को दी जाने वाली सुविधाओं में को सुदृढ़ किया जा रहा है। सदर अस्पताल के वेटिंग एरिया में औसतन प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की गई है। सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर मे आई हेल्प यू डेस्क बनाया गया है। इसमें 24 घंटे जीविका दीदी मौजूद रहेंगी और वहां पहुंचने वाले मरीजों को जानकारी देंगी।
जीविका दीदी के सहयोग से निबंधन काउंटर से डाक्टर तक मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे। वहीं सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने के लिए डाक्टर सुबह 8.30 से नौ बजे एवं शाम 4.30 से पांच के बीच राउंड लगाएंगे। मरीजों का इमरजेंसी आपरेशन की व्यवस्था, इमरजेंसी सेवा ब्लड बैंक की सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। रक्त की उपलब्धता को डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा जाएगा। मामले में सदर अस्पताल प्रबंधक एसरारूल हक ने बताया कि जल्द ही सदर अस्पताल के मे आई हेल्प यू डेस्क पर जीविका दीदी रहेंगी। काउंटर पर पहुंचने वाले मरीजों को जानकारी देंगी।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…