सिवान जंक्शन: विस्फोटक को डिफ्यूज कर जांच को लिया गया सैंपल

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जंक्शन पर 22 मार्च की सुबह डाउन 11123 नंबर की ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के जनरल कोच में शराब की जांच कर रही जीआरपी की टीम ने विस्फोटक को बरामद किया था। कोर्ट से आदेश मिलने पर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ कार्यालय के कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार तैनात, रेल डीएसपी सोनपुर शहकार खान, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं बम निरोधक दस्ता की टीम जीआरपी भवन पहुंची। जहां पर विस्फोटक सामग्री रखा हुआ था, वहां पर जाकर आकलन किया। इसके बाद बम विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित ढंग से रेनुआ स्थित दाहा नदी के किनारे चीनी मिल की जमीन पर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां पर किसी भी तरह की जान माल की क्षति नहीं हो सके।

इसके बाद निस्तारण प्रक्रिया अपनाई गई। इधर विस्फोटक सामग्री को डिफ्यूज करने से पहले उसका नमूना भी लिया गया। इस नमूने को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि इस विस्फोटक सामग्री में क्या था और इसकी मारक क्षमता कितनी थी। रेल एसपी मुजफ्फरपुर डा. कुमार आशीष ने बताया कि सैंपल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोटक सामग्री में कौन सा तत्व था और उस की मारक क्षमता कितनी थी। विस्फोटक सामग्री डिफ्यूज करने के लिए मुजफ्फरपुर से टीम भेजी गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026