सिवान: एसडीओ-एसडीपीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

परवेज अख्तर/सिवान: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा व एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने संयुक्त रूप से दाहा नदी पुलवा घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारीद्वय ने घाट की साफ-सफाई, रोशनी एवं छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा छठ पूजा लोक आस्था का महा पर्व है। चार दिनों तक चलने वाली लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर घर से लेकर छठ घाटों तक लोग साफ सफाई का काफी ख्याल रखते हैं।

बताया कि घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जो छठ व्रतियों और अन्य की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ के दौरान छठ व्रतियों को घर से लेकर घाट तक जाने वाले मार्गों को अपने-अपने स्तर से साफ करें। एसडीपीओ ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती रहेगी। कहा कि पुलिस-प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मी समेत शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026