सिवान: उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति ने किया सिविल कोर्ट का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सह सिविल कोर्ट सिवान के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनील कुमार पनवार ने शनिवार को सिविल कोर्ट सिवान परिसर में कार्यरत सभी न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस क्रम में न्यायाधीश न्यायमूर्ति ने जेजे बोर्ड सहित मंडल कारा की कानून व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। प्रातः 10:30 नदी तट पर स्थित सिविल कोर्ट परिसर में न्यायमूर्ति ने प्रत्येक कार्यालय कक्ष एवं सभी कोर्ट रूम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर न्यायालय कार्यों में हो रहे प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उनकी उपस्थिति में नई बिल्डिंग में दो मंजिला शौचालय भवन का भी उद्घाटन किया गया।

न्यायालय सूत्रों की माने तो एक सप्ताह पूर्व उच्च न्यायालय से निगरानी टीम आई हुई थी और उनके रिपोर्ट के आधार पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति ने सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मल्लिक लगातार साथ में उपस्थित रहकर निरीक्षण में सहयोग दिया। न्यायालीय कार्यवाही के समापन के पश्चात संध्या करीब 4:30 बजे नई बिल्डिंग जी 5 सिवान सभाकक्ष में निरीक्षण न्यायाधीश न्यायमूर्ति ने सभी न्यायाधीशों के साथ बैठक की। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से भी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, पुलिस कप्तान एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026