बड़ी खबर

जब जेब खाली हुई तो चिकित्सक ने बेचवा डाली गाय व भैंस

रेफर करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे परिजन और रुपए ऐंठने में मशगूल रहा चिकित्सक

मौत की दहलीज पर खड़ा कर ,रुपए खत्म होने के बाद किया रेफर

परवेज अख्तर/सिवान:- धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले चिकित्सक ने मानवता को शर्मसार करते हुए पीड़ित के परिजनों के जब जेब खाली हुए तो चिकित्सक द्वारा गाय व भैंस बेचकर पैसा लाने की नसीहत दी। परिजन चिकित्सक के समक्ष अपनी आप बीती सुनाते रहे, गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन चिकित्सक के दिलों पर उस पीड़ित मासूम बच्चे के प्रति थोड़ा सा भी रहम नही आया। यह वाक्या सिवान के चाइल्ड स्पेशलिस्ट मशहूर चिकित्सक डॉक्टर ओपी सिंह के क्लिनिक की है।जहां सिवान जिले के धनौती ओपी थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी सुभाष यादव के 9 माह का अबोध बच्चा अभिमान कुमार भर्ती था।

 

चिकित्सक डॉक्टर ओपी सिंह के द्वारा 3 दिन पूर्व अपने क्लीनिक में इलाज हेतु उसे भर्ती कर लिया था। इलाज के दौरान धीरे-धीरे परिजनों का पैसा खत्म होते गया इसी बीच मंगलवार की दोपहर जब परिजनों का पैसा बिल्कुल खत्म हो गया तो परिजन चिकित्सक के समक्ष जाकर गिड़गिड़ाने लगे, तो चिकित्सक द्वारा नसीहत के रूप में बोला गया कि घर में गाय-भैंस है तो उसे बेचकर पैसा लाइए तब आपके बच्चे का इलाज होगा।

जब परिजन अपनी दुधारू पशुओं को बेचकर पैसा लाए और परिजनों का पैसा चिकित्सक द्वारा ले ली गई। बाद में धीरे-धीरे उस मासूम बच्चे की हालत बिगड़ते गई। मासूम बच्चे की हालत को बिगड़ते देख मौत की दहलीज पर खड़ा करने के बाद चिकित्सक द्वारा उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जैसे ही मंगलवार की देर रात्रि पीड़ित मासूम बच्चे के परिजन उसके इलाज के लिए पीएमसीएच में दाखिला कराया तो वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि इस बच्चे को तत्काल ब्लड की आवश्यकता है।

जब परिजनों ने ब्लड उपलब्ध कराकर मौजूद चिकित्सक को सौंपा तो चिकित्सकीय जांच के बाद यह पता चला कि इस मासूम बच्चे को सिवान के मशहूर चिकित्सक डॉ. ओपी सिंह के द्वारा इतना हाई एंटीबायटिक दवाएं चलाई गई है कि जिसके चलते इसका ब्लड ग्रुप पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर इस मासूम बच्चे का कौन सा ब्लड ग्रुप है। बहरहाल चाहे जो हो धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले चिकित्सक कि इस घिनौने करतूत से परिजन के गांव में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025