परवेज अख्तर / सिवान :- मैरवा नगर पंचायत के दैनिक सफाई कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जहां पूरे देश में कोरोना महामारी के दौरान कर्मयोगियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं मैरवा नगर पंचायत के सफाई कर्मी को कुछ वार्ड पार्षदों द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि एक वार्ड पार्षद ने उन्हें काम से हटाने की धमकी भी दी है,इससे वे हतोत्साहित हैं। सफाई कर्मियों ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, वार्ड पार्षदों का अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोक लगाने, आपदा सुरक्षा बीमा की व्यवस्था करने, दैनिक मजदूरी 235 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये से अधिक करने और बोर्ड की बैठक बुलाकर उनकी सेवा को नियमित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजने काआग्रह किया है।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…