सिवान: शहर के राजेंद्र स्टेडियम में खादी मेले का हुआ शुभारंभ

परवेज अख्तर/सिवान: आमजनों को खादी वस्त्र किफायती दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में शहर के राजेंद्र स्टेडियम में दस दिवसीय खादी मेला का शुभारंभ हुआ। सूबे के उद्याेग मंत्री समीर कुमार महासेठ, जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर खादी मेले का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्हाेंने सभी स्टाल का बारीकी से निरीक्षण किया।

साथ ही आवश्यक जानकारियां भी लीं। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी संस्थाओं का निर्णय काफी सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खादी को अपनाएं। खादी, हैंडलूम, हस्तशिल्प और ग्रामोद्योग के माध्यम से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ये सभी श्रम आधारित औद्योगिक उत्पादन हैं और इसमें रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इससे खादी के प्रशंसकों और युवाओं को खादी से जुड़ाव बढ़ेगा। खादी के कपड़ों की बिक्री बढ़ने से प्रदेश के बुनकर और कातिन भी लाभान्वित होंगे।

जिले के युवा रोजगार के लिए कस लें अपनी कमर, विभाग द्वारा दी जाएगी हर संभव मदद :

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 29 हजार उद्यमियों के बीच पंद्रह सौ करोड़ रुपए से अधिक राशि वितरित की गई है। 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पाकर युवा ना सिर्फ अपने लिए रोजगार का इंतजाम कर रहे हैं, बल्कि दर्जनों दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चार-चार लाख रुपए की राशि पहली किस्त के रूप में दी जाती है। जिन लोगों ने प्रथम किस्त का उपयोग कर लिया है, उन्हें दूसरी किस्त भी दे दिया गया है और दूसरे किस्त की उपयोगिता का प्रमाण पत्र देने वाले उद्यमियों को तीसरा किस्त भी दे दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पिछले चार माह में एक हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं। कहा कि उद्योग विभाग की हर योजना का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा नए उद्योग स्थापित हों। उन्होंने कहा कि युवा भी कमर कस लें। विभाग द्वारा उन्हें हर प्रकार की मदद दी जाएगी। खादी मेला और हैंडलूम मेला लगा कर उन्हें मार्केटिंग का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा खादी माल के माध्यम से मार्केटिंग में मदद दी जाएगी। कार्यक्रम में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अभय कुमार सिंह, महाप्रबंधक प्रवीर कुमार सिन्हा, राजीव कुमार शर्मा, नागेंद्र कुमार, राम सागर यादव, जिला खादी ग्राम उद्योग पदाधिकारी कमलेश कुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026