परवेज अख्तर/सिवान: रामनवमीं सहित अन्य त्योहारों को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने संयुक्त रूप से की। बैठक में रामजन्मोत्सव परिवार के सदस्यों ने बताया कि 22 मार्च से रामनवमी का शुभारंभ होगा। धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो जाती है। एसडीओ ने बताया कि 30 मार्च को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर रुट चार्ट का भी निर्धारण कर दिया गया है। शोभा यात्रा को लेकर 156 प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बताया कि दो कंपनी द्रुतगति बल की तैनाती संवेदनशील जगहों पर की जाएगी।
45 प्वाइंट पर सीसी कैमरा से निगरानी की जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरे की निगरानी में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 107 की कार्रवाई भी की जा रही है। बैठक में अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अंचलाधिकारी पचरुखी, नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, समिति के संरक्षक प्रमिल कुमार गोप, वरीय सदस्य शिवनाथ सिंह, राजीव रंजन राजू, सतीश कुमार सिंह, जयप्रकाश पाठक, आशीष अग्रवाल, संजय कुमार गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, लिसा लाल, पूर्व नगर सभापति अनुराधा गुप्ता, र समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…