परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के बड़का गांव स्थित हाइवे समीप हाई टेंशन तार की चपेट में आने से शनिवार की सुबह एक व्यक्ति झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया निवासी रामलाल मांझी के रूप में की गई।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि रामलाल मांझी ट्रक से बालू उतारने का काम करते हैं। शनिवार की सुबह बड़का गांव समीप हाईवे पर लगे ट्रक में लदे बालू को एक लोहे के राड से माप रहे थे। तभी राड हाई टेंशन तार से स्पर्श कर गया, इससे वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…