सिवान: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के क्रम में गोरखपुर में शुक्रवार की शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के लद्धी मौजे निवासी अली अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों ने बताया कि 12 नवंबर को सामान की खरीदारी करने के लिए अली अहमद जामो बाजार गया था।

सामान की खरीदारी कर वापस लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने अली अहमद के बाइक में टक्कर मार दी थी, दोनों बाइक के बीच हुई टक्कर में अली अहमद सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां गोरखपुर के निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी शुक्रवार की संध्या मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026