सिवान: ट्रेन से गिरने से मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के एकमा स्टेशन के समीप हंसराजपुर गांव के पास शनिवार को ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कमसड़ा निवासी चंद्रमा महतो का पुत्र भूषण महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भूषण महतो गोरखपुर में नल जल विभाग में मजदूरी का काम करते थे। वे शनिवार को किसी ट्रेन से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। उन्हें दारौंदा जंक्शन पर उतरना था, लेकिन वे दारौंदा जंक्शन पर उतर आगे बढ़ गए। एकमा स्टेशन के समीप हंसराजपुर गांव के समीप वे ट्रेन से गिरकर घायल हो गए।

इसकी सूचना मिलते ही एकमा स्टेशन पर प्रतिनियुक्त आरपीएफ के सिपाही वकील प्रसाद व जीआरपी के हवलदार रामलाल यादव घटनास्थल पर पहुंच उन्हें तत्काल एंबुलेंस से एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से चिकित्सक द्वारा घायल की स्थिति गंभीर बता प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छपरा सदर अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान घायल भूषण महतो की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। शनिवार की शाम गांव में शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी देवांती देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं भूषण की पुत्री लालसा, काजल, बुची तथा पुत्र सागर एवं सौदागर अपने मृत पिता के शव से निपटकर रो रहे थे। बच्चों के रोने से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026