परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा में शनिवार की सुबह बच्चों के विवाद में एक युवक को शरारती तत्वों ने गोली मारकर घायल कर दिया गया। स्वजन घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान छोटका मांझा निवासी रामप्रवेश चौहान के पुत्र मंटू चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंटू चौहान शनिवार की सुबह राशन लेने के लिए दुकान जा रहा था। इस दौरान रास्ते में शरारती तत्वों ने उन्हें गली मारक घायल कर दिया। गोली युवक के बाएं कमर में लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया।
वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। किसी ने घटना की सूचना घायल के स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर चले गए। गोली अंदर फंसी होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बदमाश उसी गांव का है और कुछ दिन पहले दोनों परिवार के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। उसी से जोड़कर इस घटना को देखा जा रहा है। मंटू चौहान छठ के पहले विदेश से गांव लौटा था। हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिक नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…