परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासोपाली गांव में शनिवार की देर शाम मकान की पेंटिंग कर रहे मजदूर की छज्जा से गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालचंद हाता निवासी नागेंद्र मांझी के रूप में हुई।
स्वजनों ने बताया कि नागेंद्र मांझी पेंटिंग का काम करते थे। शनिवार की सुबह बासोपाली गांव स्थित एक मकान का पेंटिंग करने गए थे। शाम में वह छज्जा पर चढ़कर पेंट कर रहे थे, तभी छज्जा टूट गया। इससे वह नीचे गिर गए। आनन-फानन में उन्हे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। हालांकि देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…